बिजनौर। भले ही जिले में बुखार का प्रकोप कम होने लगा है। मगर अभी डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़ा रहा है। जिले में अब फिर सात नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके चलते जिले में इस साल अब तक डेंगू के 131 मरीज हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू से ग्रसित सभी मरीजों के स्वस्थ होने का दावा कर रहा है।
