नई दिल्ली: MSP पर गारंटी की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है।

नई दिल्ली: MSP पर गारंटी की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों ने बुधवार को दिल्ली कूच करने की कोशिश की। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों और सुरक्षाबलों के बीच टकराव हुआ। कई जगहों पर प्रदर्शन उग्र भी हुआ। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग की ओर बढ़ने की कोशिश की। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोलों के साथ रबड़ की गोलियां चलाईं। शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने 20 से 25 किसानों को हिरासत में ले लिया। करीब 40 किसानों के घायल होने की खबर है। इस बीच खनौरी बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई। फतेहाबाद जिले के टोहाना में किसान आंदोलन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की जान चली गई। इधर दिल्ली में भी प्रदर्शन का असर देखा गया। राजधानी के कई रास्तों पर ट्रैफिक की भारी समस्या देखने को मिली।

Related Articles

Latest News