लखनऊ में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; राजाबाजार वार्ड पार्षद का घेराव

करीब एक घंटे तक पावर हाउस में प्रदर्शन किया तो अधिकारियों ने कहा कि चलिए समस्या देखते हैं। इसके बाद वे पैदल ही प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ उनके गांव तक 1 किमी पैदल गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे बिल जमा करते हैं तो कुछ ही देर में उनका बिल माइनस में हो जाता है।

राजाबाजार के पार्षद राहुल मिश्रा का लोगों ने घेराव किया। पार्षद ने कहा-जनता परेशान है। अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। अधिकारियों से बात कर शिकायत की गई है, लेकिन उनकी तरफ से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। स्मार्ट मीटर हटाया जाना चाहिए।

लखनऊ में स्मार्ट मीटर का विरोध बढ़ता जा रहा है। गुरुवार दोपहर इंदिरानगर के लोगों का आक्रोश सेक्टर-14 के पावर हाउस में फूट पड़ा। लोगों ने वहां पहुंचकर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। गुरुवार को लोगों ने स्मार्ट मीटर का अधिक बिल आने पर पार्षद ऑफिस का घेराव किया। इसमें महिलाओं के साथ में स्थानीय पुरुष और अन्य लोग शामिल थे। इन लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर जबरन लगा दिए गए। इसके कारण समस्या बढ़ गई है। अब मीटर की रीडिंग अधिक आ रहा है। राजाबाजार के पार्षद राहुल मिश्रा ने कहा कि लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। जनता परेशान हैं। अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। अधिकारियों से बात कर शिकायत की गई है, लेकिन उनकी तरफ से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। स्मार्ट मीटर हटाया जाना चाहिए। वर्टिकल व्यवस्था के चलते अब सभी शिकायत 1912 से निस्तारित हो रही हैं। स्थानीय स्तर पर तैनात अधिकारियों के पास में अधिकार नहीं है। ऐसे में समस्या का समाधान होने के बजाए लोग चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

Related Articles

Latest News