Delhi Weather Today: लगातार दूसरे दिन 13 सालों में सबसे ठंडी रही दिल्ली की सुबह, जानिए कब से दिल्लीवालों को सताएगी गर्मी

Delhi Weather Today: अमूमन जहां मार्च आते-आते मौसम में कुछ गर्माहट आ जाती है वहां इस साल मार्च का पहला सप्ताह काफी ठंडा बना हुआ है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली का मौसम 13 सालों में सबसे ठंडा दर्ज किया गया। आज न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो 10 मार्च के बाद से मौसम बदलने लगेगा।

Related Articles

Latest News