Delhi Water Supply: दिल्ली के कुछ इलाकों में 12 घंटे तक पानी नहीं आएगा , पाइप लाइन में लीकेज से बंद रहेगी सप्लाई

Delhi Water Supply नीलकंठ वाटिका के सामने 1500 मिमी लाइन में रिसाव को ठीक करने के लिए गुरुवार को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक क्षेत्रों और कॉलोनियों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। दिल्ली जल बोर्ड ने सलाह दी है कि लोग जलापूर्ति बाधित होने की पूर्व सूचना को देखते हुए पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें। हालांकि अनुरोध पर टैंकर भी उपलब्ध रहेगा।

Related Articles

Latest News