Delhi Traffic Advisory:अगर आप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहते हैं और आज घर से बाहर निकलने की सोच रहे हैं तो यह जानकारी आपके काम की है। आज दिल्ली में कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। भारत मंडपम में कई कार्यक्रमों का आयोजन होने के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। साथ ही कई रास्तों पर डायवर्जन लागू रहेगा।
