दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से अब सांसों पर संकट आ गया है। हर सांस के साथ दिल्लीवाले पूरे दिन में 40-50 सिगरेट के बराबर धुआं फेफड़ों तक पहुंचा रहे हैं। गैस चेंबर में तब्दील हो चुकी दिल्ली ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बाहर क्या अब तो लोगों को घरों में भी सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन का सामना करना पड़ रहा है।
