राजधानी दिल्ली में अब एक और रोड का नाम बदलने की कवायद शुरू हो गई है। यह प्रयास हिंदू सेना कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। शनिवार सुबह ही कुछ हिंदू सेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने बाबर रोड के साइन बोर्ड पर अयोध्या मार्ग का स्टिकर चिपका दिया। हिंदू सेना का कहना है कि यह देश राम का है तो बाबर रोड का नाम भी बदलना चाहिए।
