Delhi Fire News : 10 दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रहा कि आग आसपास के दुकानों तक नहीं फैली। कमला नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान नितिन गुप्ता ने बताया कि इस आग में लाखों के कपड़े जलकर खाक हो गए। हम मांग उठाते आ रहे हैं कि मार्केट से गुजरने वाली सभी बिजली के तारों को भूमिगत किया जाए।
