दिल्ली : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ईडी के सामने आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम लेकर दोनों नेताओं की मुश्किल बढ़ा दी है। अब आतिशी और सौरभ भारद्वाज सबूत पेश करें या कार्रवाई के लिए तैयार रहें। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि आप में सत्ता संघर्ष चल रहा है आप नेता सुनीता केजरीवाल को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
