Tuesday, February 24, 2026

देहरादून : तकनीकी खराबी आने से गिरी लिफ्ट, 6 लोगों की बची जान


देहरादून, 6 जनवरी (आईएएनएस)। देहरादून के स्वास्थ्य महानिदेशालय में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। महानिदेशालय में लगी लिफ्ट की केबल में अचानक कुछ तकनीकी खराबी आ गयी और लिफ्ट नीचे जा गिरी।

अचानक लिफ्ट गिरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के समय लिफ्ट में 6 लोग थे। गनीमत रही कि लिफ्ट सवार 6 लोगों को कोई चोट नहीं आयी और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। लिफ्ट को बंद कर दिया गया है।

स्वास्थ्य महानिदेशालय में पहले भी ऐसा हादसा हो चुका है। इसके पहले भी तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव नितेश झा समेत विभाग के बड़े अधिकारी भी लिफ्ट में मौजूद थे। उस दौरान भी लिफ्ट को लेकर सवाल खड़े हुए थे। लेकिन, अधिकारियों ने कोई सबक नहीं लिया।

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम


Related Articles

Latest News