देहरादून। देहरादून के रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती डालने में फरार चारों मुख्य बदमाशों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया जाएगा। अब तक सिर्फ दो बदमाशों पर इनाम घोषित किया गया है। अब अन्य दो पर इनाम घोषित करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
