दिल्ली का मौसम मंगलवार को फिर से खराब हो गया। इस कारण दिल्ली जा रहे दो विमानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया। देहरादून से दिल्ली जा रहे विमान एआई 2908 की लैंडिंग शा चार बजे और मुंबई से दिल्ली जा रहे विमान 6ई-615 की लैंडिंग शाम 4:09 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुई।दोनों ही विमान अभी पार्किंंगवे में खड़े हुए हैं। यात्री विमान के भीतर हैं। दिल्ली में मौसम ठीक होने के बाद विमान रवाना हो जाएगा।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
