देश में कैंसर से हर वर्ष करीब 14.50 लाख लोग पीड़ित होते हैं और नौ लाख मरीजों की मौतें होती हैं। दिल्ली में पिछले 18 वर्षों में कैंसर से होने वाली मौतें साढ़े तीन गुना तक बढ़ गई हैं। डॉक्टर इसका एक कारण प्रदूषण भी मानते हैं। आंकड़े बताते हैं कि फेफड़े के कैंसर के कारण होने वाली मौतें भी बढ़ी हैं।