एआइएमटीसी की कोर कमेटी के अध्यक्ष बाल मलकीत सिंह ने कहा यह कानून अभी तक लागू नहीं हैं। हम यह कानून लागू नहीं होने देंगे। उल्लेखनीय है कि कई राज्यों में ट्रक चालकों की अघोषित हड़ताल के बाद सरकार ने एआइएमटीसी के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया था। एआइएमटीसी पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से हिट एंड रन के नए प्रविधान तत्काल वापस लेने की मांग की थी।
