Saturday, February 14, 2026

मेरठ में अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस ने छानबीन शुरू की


मेरठ, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में फफूंड़ा गांव के पास शनिवार को हाइवे किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। उसकी उम्र करीब 45-50 साल के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और महिला की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीसीआर कॉल में एक अज्ञात महिला का शव पाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। महिला के गले और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं पाई।

पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या कार में की गई है और कार सवार उसके शव को फेंककर फरार हो गए। लोहिया नगर थाना प्रभारी के.पी. सिंह ने बताया कि मृत महिला की उम्र 45 से 50 वर्ष के आसपास है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि उसकी हत्या कार में कर उसके शव को फफूंडा के पास हाइवे पर फेंक दिया गया। मृत महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

उन्होंने कहा,”पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं।

–आईएएनएस

विमल/एसजीके


Related Articles

Latest News