Tuesday, February 24, 2026

मंदसौर में रेलवे इंजीनियर का कार में मिला शव


मंदसौर/रतलाम, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रेलवे के जूनियर इंजीनियर का शव कार में मिला है। यह जूनियर इंजीनियर रतलाम रेलवे डिवीजन के हेड क्वार्टर में पदस्थ था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंदसौर के भावगढ़ थाना क्षेत्र के खोड़ाना गांव में लावारिस हालत में कार मिली और उसके भीतर जूनियर इंजीनियर दीक्षांत पांड्या का शव पड़ा था।

पांड्या को गोली मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

बताया गया है कि पांड्या रतलाम रेलवे मंडल मुख्यालय के कारगो एंड वैगन डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। इसके साथ ही वह वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन की युवा समिति के उपाध्यक्ष भी थे।

रेलवे के जूनियर इंजीनियर पांड्या का शव जिस कार में मिला है, वह एक तालाब किनारे खड़ी थी और यह क्षेत्र मंदसौर व रतलाम की सीमा पर स्थित है।

दोनों जिलों की पुलिस जांच में जुट गई है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसकेपी


Related Articles

Latest News