Tuesday, February 24, 2026

शामली में पेड़ से लटका मिला तेंदुआ का शव, जांच में जुटा वन विभाग


शामली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के भेनड़ा जट गांव के पास जंगल में मंगलवार को एक पेड़ से तेंदुआ का शव बरामद किया गया। तेंदुआ की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ग्रामीण जब खेतों से काम कर घर लौट रहे थे तभी एक पेड़ से लटकता तेंदुआ का शव ग्रामीणों ने देखा। घटना की जानकारी वन विभाग को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए और तेंदुआ के शव को पेड़ से उतारा गया। घटनास्थल के आसपास तेंदुआ के पग मार्क (पद चिन्ह) देखे गए हैं, इस कारण आशंका जताई जा रही है कि तेंदुओं में संघर्ष भी हुआ हो। इस मामले की जांच की जा रही है।

–आईएएनएस

विमल कुमार/एबीएम


Related Articles

Latest News