Wednesday, February 11, 2026

'कर्माधिकारी शनिदेव' का हिस्सा बने दर्श अग्रवाल


मुंबई, 4 मई (आईएएनएस। बाल कलाकार दर्श अग्रवाल शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ में बाल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें बाल रूप हनुमान की शरारतें हमेशा आकर्षित की हैं।

बाल हनुमान के रूप में दर्श अग्रवाल के परिचय के साथ, यह शो शनिदेव और हनुमान के बीच संबंधों पर प्रकाश डालते हुए एक नए आयाम की खोज करने के लिए तैयार है।

दर्श ने कहा, “मेरे दादा-दादी मुझे हमेशा बाल हनुमान, श्री कृष्ण और बाल गणेश की कहानियां सुनाते थे। भगवान हनुमान के बाल रूप की शरारतें मुझे हमेशा आकर्षित करती थीं और अब मैं भी शरारती हो गया हूं। मैं अपने दोस्तों और परिवार द्वारा मुझे यह किरदार निभाते हुए देखने का इंतजार नहीं कर सकता।”

शो हनुमान और शनिदेव के बीच के बंधन को दर्शाता है। शो में देखने को मिलेगा कि हनुमान की उपस्थिति शनिदेव के जीवन को कैसे प्रभावित करती है।

यह शेमारू टीवी पर रात 8:30 बजे प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News