अपकमिंग 'हैरी पॉटर' सीरीज को लेकर उत्साहित हैं डेनियल रेडक्लिफ


लॉस एंजेलिस, 22 मई (आईएएनएस)। एक्टर डेनियल रेडक्लिफ का कहना है कि वह अपकमिंग ‘हैरी पॉटर’ सीरीज देखने के लिए उत्साहित हैं। लेकिन उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया कि क्या वह गेस्ट स्टार या कैमियो अपीयरेंस में नजर आएंगे।

डेडलाइन डॉट कॉम के मुताबिक, रेडक्लिफ ने कहा, ”बाकी दुनिया की तरह, (मैं) एक ऑडियंस के रूप में ‘हैरी पॉटर’ देखना चाहता हूं।”

34 वर्षीय अभिनेता ने पहली बार इस फिल्म सीरीज में हैरी पॉटर की भूमिका निभाई थी। उस समय वह सिर्फ 12 साल के थे और तभी से सुर्खियों में आ गए।

2001 में ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसोफर्स स्टोन’ से लेकर 2011 में ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज- पार्ट 2’ तक, स्टार ने सीरीज की सभी आठ फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News