Wednesday, February 25, 2026

चीन में शेंगली ऑयलफील्ड के कच्चे तेल का उत्पादन 2023 में 2.345 करोड़ टन के पार


बीजिंग, 14 जनवरी (आईएएनएस)। सिनोपेक से मिली खबर के अनुसार, हाल ही में चीन के प्रमुख तेल उद्योग अड्डों में से एक शेंगली ऑयलफील्ड ने वर्ष 2023 में कच्चे तेल के उत्पादन में नई वृद्धि हासिल की।

यहाँ कच्चे तेल का उत्पादन 234.512 लाख टन तक पहुंच गया, और नव निर्मित उत्पादन क्षमता में वर्ष 2022 की अपेक्षा दो लाख टन से अधिक की वृद्धि हुई। शेंगली ऑयलफील्ड ने वर्ष 2023 में भंडार बढ़ाने, उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने पर ध्यान केंद्रित किया। इसने तेल और गैस की खोज में चार सफलताएं और छह बड़ी खोजें हासिल कीं।

अपतटीय तेल क्षेत्रों के सिद्ध तेल भूवैज्ञानिक भंडार 49.8 करोड़ टन थे। पिछले साल 234.512 लाख टन कच्चे तेल का उत्पादन किया गया, जो वर्ष 2022 की अपेक्षा लगभग 50 हजार टन अधिक है। इसने लगातार सात वर्षों तक 234 लाख टन से अधिक का स्थिर उत्पादन बनाए रखा है, और 1.3 अरब टन से अधिक कच्चे तेल का उत्पादन किया है, जो देश के कुल तटवर्ती कच्चे तेल उत्पादन का 19 प्रतिशत है।

वर्ष 2023 में शेंगली ऑयलफ़ील्ड ने 86 करोड़ घन मीटर प्राकृतिक गैस का उत्पादन किया, जो योजना से 28 करोड़ घन मीटर अधिक है। वर्ष 2023 में शेंगली ऑयलफील्ड ने निरंतर विकास बनाए रखते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में 1.345 अरब युआन का निवेश किया, और नव निर्मित उत्पादन क्षमता में वर्ष 2022 की तुलना में दो लाख टन से अधिक की वृद्धि हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एकेजे/


Related Articles

Latest News