अपराध की रोकथाम के लिए कासना इलाके में खुली तीन नई चौकियां, सीपी ने किया उद्घाटन


ग्रेटर नोएडा, 18 नवंबर (आईएएनएस)। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को कासना थाना क्षेत्र में तीन नई पुलिस चौकियों का उद्घाटन किया। पुलिस चौकी जिम्स, पुलिस चौकी साइट 5 तथा पुलिस चौकी सिरसा का उद्घाटन किया गया है।

उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का लगातार विस्तार हो रहा है। नए-नए आवासीय व औद्योगिक सेक्टर बसने के साथ जनसंख्या घनत्व भी बढ़ रहा है। पुलिस के बुनियादी ढांचे का विस्तार कर उसे मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि इन नई चौकियों के शुरू होने से आसपास के लोगों को आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी। साथ ही अपराधों पर भी अंकुश लग पाएगा।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम


Related Articles

Latest News