Covid-19 in India Update स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज फिर भारत में 636 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। बीते दिन कोरोना के 841 मामले सामने आए थे लेकिन एक्टिव केस में बढ़ोतरी जारी है जो अब बढ़कर 4394 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में तीन मौतें दर्ज की गई है। दो केरल में और एक तमिलनाडु में ये मौतें दर्ज की गई।
