कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा के साथ बसपा को भी घेरा है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के दोनों विधायकों ने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। जबकि बसपा विधायक का भाजपा के पक्ष में मतदान करने से यह पूरी तरह साफ हो गया है कि बसपा भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रही है।
