भोपाल: एमपी में बीजेपी ने उम्मीदवारों की चार सूची जारी कर दी है। वहीं, कांग्रेस की एक भी सूची नहीं आई है। उम्मीदवारों की सूची को लेकर दिल्ली में सीईसी की मीटिंग हुई है। मीटिंग के बाद कमलनाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश में उम्मीदवारों की सूची 15 अक्टूबर तक आ जाएगी। अब 60 उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई है।
