UP: AI की निगरानी में हुई CNET-2026 परीक्षा, 97.6 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल, जानें कब आएगा रिजल्ट

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) की ओर से शनिवार को आयोजित कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (सीनेट)-2026 ने सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा प्रबंधन का नया कीर्तिमान स्थापित किया। प्रदेश के 20 शहरों में बनाए गए 307 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 97 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, परीक्षा परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित कर दिया जाएगा।एबीवीएमयू के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन ने बताया कि परीक्षा का संचालन परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवाशीष शुक्ला के निर्देशन और डॉ. आरबी सिंह व उनकी टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों का व्यापक नेटवर्क तैयार किया गया, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को राहत मिली।

पंजीकरण में भी बढ़ा रिकॉर्ड

कुलपति डॉ. अमित देवगन के अनुसार, इस वर्ष 1,48,268 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 1,07,796 महिलाएं और 40,472 पुरुष शामिल रहे। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रही। अनुपस्थित रहने 

पाठ्यक्रमवार उपस्थिति भी रही शानदार

बीएससी नर्सिंग : 97.6% उपस्थिति

एमएससी नर्सिंग : 96.6% उपस्थिति

बेसिक नर्सिंग : 97% उपस्थिति

लखनऊ में 614 ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा

परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि लखनऊ के 53 सेंटरों में 26161 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इसमें 25547 अभ्यर्थी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। 614 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। लगभग 97.65 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

Related Articles

Latest News