काशी में सीएम का दूसरा दिन: सर्किट हाउस में नेताओं से की विकास पर चर्चा, देव दीपावली पर दिये ये निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन भाजपा पदाधिकारियों व नेताओं से विकास पर चर्चा की। सर्किट हाउस में सुबह से ही उन्होंने लोगों का हालचाल जाना। इसके बाद सुबह 9 बजे सीएम लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर से रवाना हो गए। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने भी सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इसके पहले मंगलवार को सीएम ने निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और विकास कार्यों व कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक भी की थी। उन्होंने देव दीपावली को भव्य व दिव्य बनाने का निर्देश दिया था। 

Related Articles

Latest News