अंबेडकरनगर में सीएम योगी के निशाने पर सपा और कांग्रेस रही। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग आपके जनपद का नाम भी मिटा देने चाहते थे। उन्होंने बाबा भीमराव आंबेडकर के नाम पर कन्नौज मेडिकल कालेज का नाम हटा दिया। हमने उसे फिर से जोड़ दिया कहा कि डॉ. आंबेडकर भारत के संविधान के शिल्पी थे उनके नाम पर कोई समझौता नहीं हो सकता। समाजवादी पार्टी दलित विरोधी है।
