मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बुधवार को छठे उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ‘उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना 2025-26’ के अंतर्गत 15 वैज्ञानिकों को सम्मानित किया।
साथ ही वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान अकादमी के 30 वैज्ञानिकों को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और नवाचार पर व्यापक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया और खेती को तकनीक से जोड़ने पर विशेष बल दिया।
