UP Politics उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- आज नव्य दिव्य और भव्य अयोध्या को देखकर भी हर व्यक्ति अभिभूत है। ये कार्य बहुत पहले हो जाना चाहिए था। सीएम योगी ने कहा- हम मानते हैं कि मंदिर का विवाद न्यायालय में था लेकिन वहां की सड़कों का चौड़ीकरण किया जा सकता था वहां के घाटों का पुनरुद्धार किया जा सकता था।
