Saturday, February 14, 2026

सीएम योगी ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्रों को दी बधाई


लखनऊ, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। साथ ही उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए परिश्रम, लगन और धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई। आप सभी ‘नए उत्तर प्रदेश’ का स्वर्णिम भविष्य हैं। ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों, यही कामना है। मां शारदे की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।”

उल्लेखनीय है कि शनिवार को यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की, जिसमें दसवीं में 89.55 प्रतिशत तो इंटर में 82.60 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार हाईस्कूल और इंटर दोनों में ही सीतापुर के छात्रों ने टॉप किया है।

–आईएएनएस

एसके/एबीएम


Related Articles

Latest News