राजस्थान : कांग्रेस की ऐसी गति कीजिए कि लोग कहें ‘एक थी कांग्रेस’। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं सत्य का पथिक हूं और राजस्थान की धरा पर सत्य की आवाज को मजबूती मिलती है, यही कारण है कि यहां मुझे सबसे ज्यादा प्यार मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पूर्वज राजस्थान से ही गये थे, उनके दादा गुरु ने मेवाड़ की धरती से गोरखपुर आकर राष्ट्रवाद की अलख जगाई थी।। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में देश की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। पूरे देश से एक ही आवाज आ रही है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे
