Thursday, February 12, 2026

पहले दो महीनों में तेजी से बढ़ा चीन का सेवा व्यापार


बीजिंग, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला कि इस साल के पहले दो महीनों में, चीन का सेवा व्यापार तेज़ी से बढ़ा, कुल सेवा आयात और निर्यात की मात्रा 1,191.07 अरब युआन तक पहुंच गई, जो साल-दर-साल 22.8% की वृद्धि है।

यात्रा सेवाएं तेज़ी से विकास कर रही हैं और सेवा व्यापार का सबसे बड़ा क्षेत्र बन गई हैं। आंकड़े बताते हैं कि जनवरी से फरवरी 2024 तक, चीन का सेवा व्यापार निर्यात 486.17 अरब युआन, 17.9% की वृद्धि, और आयात 704.9 अरब युआन, 26.5% की वृद्धि है।

उनमें से, ज्ञान-गहन सेवा व्यापार तेजी से बढ़ा, 276.65 अरब युआन का निर्यात और 188.22 अरब युआन का आयात है। ज्ञान-गहन सेवाओं में व्यापार अधिशेष 88.43 अरब युआन है, जो साल-दर-साल 7.65 अरब युआन की वृद्धि है।

जनवरी से फरवरी तक, यात्रा सेवाओं में तेजी से वृद्धि जारी रही। यात्रा सेवाओं का आयात और निर्यात 317.93 अरब युआन तक पहुंच गया, जो 51.8% की वृद्धि है। यात्रा सेवाएं सेवा व्यापार का सबसे बड़ा क्षेत्र बन गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News