मई में चीन के नवीन ऊर्जा वाहनों के उत्पादन और बिक्री में इजाफा


बीजिंग, 10 जून (आईएएनएस)। आंकड़ों के अनुसार, 2026 के मई महीने में चीन के नवीन ऊर्जा वाहन बाजार में स्थिरता और सुधार देखा गया। इस दौरान उत्पादन और बिक्री क्रमशः 15.54 लाख और 14.96 लाख इकाइयां रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में क्रमशः 22.4 प्रतिशत और 14.4 फीसदी की वृद्धि दर्शाती हैं। नई ऊर्जा वाले वाहनों की बिक्री कुल नई कारों की बिक्री के अनुपात में और बढ़कर 56.9 फीसदी हो गई है।

समग्र रूप से देखें तो, इस वर्ष के पहले पाँच महीनों में कारों का कुल उत्पादन और बिक्री क्रमशः 1.2235 करोड़ और 1.2207 करोड़ इकाइयां रहा, जिनमें से नवीन ऊर्जा वाहनों का उत्पादन और बिक्री क्रमशः 58.41 लाख और 58.02 लाख इकाइयां रहा। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में क्रमशः 2.5 फीसदी और 3.5 प्रतिशत ज्यादा है।

कार निर्यात में तेज वृद्धि की प्रवृत्ति जारी रही। मई महीने में चीन का कार निर्यात 9.3 लाख इकाइयां रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 68.7 फीसदी अधिक है। इनमें से नवीन ऊर्जा वाहनों का निर्यात 4.46 लाख इकाई रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 1.1 गुना अधिक है।

पहले पांच महीनों में कार निर्यात 40.59 लाख इकाइयों तक पहुंचा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 63 प्रतिशत अधिक है। इनमें से नई ऊर्जा वाले वाहनों का निर्यात 18.33 लाख रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 1.1 गुना अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News