Monday, February 23, 2026

पिछले साल चीन की सोने की खपत में 8.78% की वृद्धि


बीजिंग, 25 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी गोल्ड एसोसिएशन की गुरुवार को न्यूज ब्रीफिंग की खबर के अनुसार, 2023 में चीन की सोने की खपत 1,089.69 टन तक पहुंच गई, जो 2022 की तुलना में 8.78% अधिक है। विशेष रूप से, सोने के आभूषणों की खपत 706.48 टन थी, जो 2022 से 7.97% की वृद्धि देखी गई।

सोने की छड़ों और सिक्कों की खपत 299.60 टन रही, जो 2022 से 15.70% की वृद्धि दर्शाती है। हालांकि, औद्योगिक और अन्य सोने की खपत में गिरावट आई, जो 83.61 टन थी, जो 2022 की तुलना में 5.5% की कमी है।

चीनी गोल्ड एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और महासचिव चांग योंगथाओ ने समाचार ब्रीफिंग के दौरान विश्लेषण दिया। उन्होंने कहा कि घरेलू उपभोक्ता बाजार में 2023 में सुधार का अनुभव हुआ। इसका श्रेय सोने के आभूषण प्रसंस्करण और खुदरा कंपनियों द्वारा लगातार अपने डिजाइनों को नया करने को दिया गया, जिससे चीन में सोने के आभूषणों की मांग बढ़ी।

इसके अलावा, जो उपभोक्ता भौतिक सोने में निवेश को प्राथमिकता देते हैं, वे अपेक्षाकृत कम प्रीमियम के कारण सोने की छड़ों और सिक्कों को भी पसंद करते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News