चीन वर्ष 2030 से पहले चंद्रमा पर लोगों के उतरने का लक्ष्य हासिल करेगा


बीजिंग, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना कार्यालय से मिली खबर के अनुसार वर्ष 2030 से पहले चंद्रमा पर चीनी लोगों के उतरने का लक्ष्य हासिल करने के लिए चीन विभिन्न अनुसंधान, विकास और निर्माण के कार्यों को ठोस रूप से बढ़ावा दे रहा है।

चंद्रमा पर उतरने के मिशन में प्रगति होने के चलते संबंधित स्थिति परिपक्व होने के बाद चीन चंद्रमा लैंडिंग मिशन में भाग लेने के लिए विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों का औपचारिक स्वागत करेगा।

योजना के अनुसार भविष्य में चीन अंतरिक्ष स्टेशन के साथ सह-परिक्रमा करने वाले अंतरिक्ष सर्वेक्षण दूरबीन का प्रक्षेपण करेगा और व्यापक आकाश सर्वेक्षण करेगा।

बाद में चीन उचित समय पर विस्तृत केबिन छोड़ेगा और अंतरिक्ष स्टेशन की बुनियादी संरचना को “टी” आकार से “टेन” आकार में अपग्रेड करेगा। इसके अलावा, चीन अंतरिक्ष यात्रियों के कक्षा में अभ्यास, भोजन और स्वास्थ्य आदि उपकरणों को सुधारेगा। अब इस योजना का अनुसंधान और लागू करने का कार्य हो रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Related Articles

Latest News