चीन-अमेरिका की व्यापार टीमें टैरिफ मुद्दे के ठोस प्रबंधन पर विचार करेंगी : चीनी वाणिज्य मंत्रालय


बीजिंग, 29 मई (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता हे यातुंग ने 28 मई को हुई नियमित प्रेस वार्ता में चीन-अमेरिका टैरिफ वार्ता की प्रगति पर संबंधित सवाल के जवाब में बताया कि दोनों पक्षों की व्यापार वार्ता टीमें घनिष्ठ संपर्क बनाए रखकर ठोस प्रबंधन पर विचार कर उसे तय करेंगी और उसके कार्यांवयन को यथाशीघ्र ही बढ़ाएंगी।

हे यातुंग ने कहा कि टैरिफ चीन-अमेरिका व्यापार में कुंजीभूत सवालों में से एक है। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में दोनों देशों की व्यापार वार्ता टीमें टैरिफ मुद्दे पर गहराई से संवाद कर प्रबंधन करेंगी। उम्मीद है कि अमेरिका अपने वादे का पालन कर द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक सहयोग के विस्तार के लिए सकारात्मक स्थिति तैयार करेगा।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए हैं कि व्यापार परिषद के तहत समान पैमाने वाले उत्पादों के प्रति पारस्परिक टैरिफ घटाव ढांचे के प्रबंधन पर विचार किया जाएगा। पैमाना अलग-अलग तौर पर 30 अरब अमेरिकी डॉलर या उससे अधिक होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News