China-Taiwan Conflict: चीन ने ताइवान पर बढ़ाया दबाव, 24 घंटे में भेजे 33 लड़ाकू विमान और युद्धपोत

चीन ने ताइवान पर दबाव बढ़ा दिया है। उसने इस द्वीपीय क्षेत्र को धमकाने के लिए 33 लड़ाकू विमान और छह युद्धपोत भेजे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह छह बजे तक एसयू-30 लड़ाकू विमान समेत 33 विमान और छह युद्धपोत भेजे। इनमें से 13 लड़ाकू विमानों ने ताइवान स्टेट को पार किया।

Related Articles

Latest News