Friday, February 13, 2026

चीन बौद्धिक संपदा आवेदनों का सबसे बड़ा स्रोत है : डब्ल्यूआईपीओ महानिदेशक


बीजिंग, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन अब दुनिया में सभी प्रकार के बौद्धिक संपदा अधिकारों के लिए सबसे अधिक आवेदन करने वाला देश बन गया है। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) के महानिदेशक तारेन थांग ने हाल ही में चाइना डेली वेबसाइट को दिए एक विशेष साक्षात्कार में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि चीन न केवल पेटेंट, ट्रेडमार्क, डिज़ाइन आदि क्षेत्रों में अग्रणी है, बल्कि भौगोलिक संकेतों के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट है। चीन के आवेदनों की संख्या दुनिया में पहले स्थान पर है।

तारेन थांग ने बल देते हुए कहा कि पिछले 50 वर्षों में, चीन के बौद्धिक संपदा पारिस्थितिकी तंत्र ने महत्वपूर्ण वृद्धि और परिपक्वता दिखाई है, जो धीरे-धीरे अपने प्रारंभिक बुनियादी चरण से अपनी वर्तमान अत्यधिक परिपक्व स्थिति तक विकसित हो रही है।

उनके विचार में बौद्धिक संपदा के विकास में चीन की उपलब्धियां आकस्मिक या संयोग से नहीं हैं, बल्कि क्रमिक सरकारों द्वारा बौद्धिक संपदा को दिए गए महान महत्व के कारण हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News