बीजिंग, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी मतदान संगठन गैलप ने 3 अप्रैल को वैश्विक जनमत सर्वेक्षण का परिणाम जारी किया। इसके अनुसार, वर्ष 2025 में वैश्विक मान्यता के संदर्भ में चीन ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया।
आंकड़ों के अनुसार, चीनी नेतृत्व शक्ति के लिए मीडियन समर्थन दर 36 प्रतिशत रही, जो अमेरिका से 5 प्रतिशत अधिक है।
गैलप ने रिपोर्ट में कहा कि यह पिछले 20 सालों में वैश्विक मान्यता के संदर्भ में चीन और अमेरिका के बीच सबसे बड़ा अंतर है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/
