मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व में यूपी के साथ-साथ देश के 21 राज्यों में 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने पूरे देश और प्रदेशों में सुरक्षा के बेहतर माहौल को प्रदान किया है। उन्होंने राजस्थान के चुनावी दौरे पर निकलने से पहले कहा कि इस बार भी राजस्थान की जनता 100% सीटें भाजपा को ही देगी।
