Chhattisgarh Assembly Elections 2023 First Phase Voting छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान 7 नवंबर को होगा। पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इन सीटों पर भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह और उनकी कैबिनेट में रह चुके पांच मंत्री शामिल हैं जबकि कांग्रेस से भूपेश बघेल के तीन मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई दिग्गज नेता मैदान में हैं।
