छत्तीसगढ़ : धमतरी का ठेनही बना जिले का पहला सोलर गांव, 'पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना' का मिल रहा लाभ

[ad_1]

202608073895292

धमतरी, 7 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना’ ने अब आम लोगों को बिजली बिल से बड़ी राहत दे रही है। देश के लाखों परिवार इस योजना से फ्री बिजली का फायदा ले रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ठेनही गांव अब जिले का पहला सोलर गांव बन गया है।

केंद्र की ‘पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना’ के तहत ठेनही गांव में 71 परिवारों के लिए सामूहिक सोलर पावर प्लांट लगाया गया है। गांव के 71 परिवारों का 2-2 किलोवॉट के लिए पंजीयन हुआ। इस तरह कुल 142 किलोवॉट का सामूहिक सोलर प्लांट स्थापित किया गया है।

प्लांट लगाने के लिए गांव से 50-75 मीटर दूर जमीन उपलब्ध कराई गई। प्रशासन ने बताया कि इसके लिए किसी भी ग्रामीण से कोई राशि नहीं ली गई है। घरों में कनेक्शन का काम भी पूरा कर लिया गया है।

सोलर प्लांट लगने के बाद ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी है। उनका कहना है कि अब बिजली बिल का झंझट खत्म हो गया है और उन्हें स्वच्छ ऊर्जा मिल रही है।

सरपंच ज्योति सोम ने आईएएनएस से कहा, “मेरे ग्राम पंचायत में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाया गया है, जिसके तहत मुफ्त में बिजली मिल रही है। इसके लिए पीएम मोदी का धन्यवाद करती हूं।”

लाभार्थी सिरधन सोम ने कहा, “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 71 परिवार के लिए 142 किलोवाट का जो प्लांट लगा हुआ है, उसके कारण से पहले हमारे गांव के लोगों का बिजली बिल काफी ज्यादा आता था। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हमारे गांव के पूरे 71 परिवार को मुफ्त बिजली की सुविधा मिल रही है। इसके लिए मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं।”

लाभार्थी दिनेश यादव ने कहा, “पहले मैं बिजली बिल काफी ज्यादा देता था। आज पीएम सूर्य घर योजना के तहत मेरे यहां बिजली लगी है, तब से मुझे बिजली बिल से छुटकारा मिला है। इसके लिए पीएम मोदी का धन्यवाद।”

धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा “यह छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव है, जहां ग्रामीणों को बिजली बिल नहीं देना होगा। इस गांव में सौर ऊर्जा के जरिए बिजली पहुंचेगी।”

अधिकारियों का कहना है कि पीएम सूर्य घर योजना के जरिए न सिर्फ बिजली बिल से राहत मिल रही है, बल्कि गांव अब स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा से आत्मनिर्भर बन रहा है।

–आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

[ad_2]

Related Articles

Latest News