छात्रों के सरप्राइज 'ओम शांति ओम' गाने पर जमकर नाचे सुभाष घई


मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा स्कूल ‘व्हिस्टलिंग वुड्स इंटरनेशनल’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चों ने उन्हें स्टेज पर डांस करवाया।

सुभाष ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वे शानदार डांस पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, “आखिरकार मेरे स्कूल के छात्रों ने मुझे स्टेज पर नचा ही दिया। हां, मैं स्टेज पर गया और खूब मजा आया। छात्रों ने सरप्राइज देते हुए मुझे डांस के लिए बुलाया।”

सुभाष ने बताया कि इस दौरान उन्होंने अपने हो दो गानों पर लोकप्रिय फिल्मों के गानों पर छात्रों के साथ डांस किया। सुभाष ने लिखा, “एक गाना फिल्म ‘कर्ज’ का ‘ओम शांति ओम’ था और दूसरा फिल्म ‘खलनायक’ का मशहूर गाना।”

सुभाष ने बताया कि छात्रों ने पहले ही बहुत खूबसूरत प्रस्तुति दी थी। उन्होंने लिखा, “इन बच्चों की प्रोफेशनल कोरियोग्राफी एलुमनाई जय मेहता ने की थी। यह सब इनबॉक्स – व्हिस्टलिंग वुड्स इंटरनेशनल के वार्षिक छात्र उत्सव के अंतिम दिन उनके कैंपस में हुआ। इसमें, बहुत ही यादगार और मजेदार पल था।”

सुभाष घई लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और ‘तौहीन’, ‘कर्ज’, ‘राम लखन’, ‘खलनायक’, और ‘पर्देश’ जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। अब वे फिल्म निर्देशन के साथ-साथ फिल्म एजुकेशन के क्षेत्र में भी बड़ा योगदान दे रहे हैं। उनका स्कूल व्हिस्टलिंग वुड्स इंटरनेशनल फिल्म, मीडिया और क्रिएटिव आर्ट्स की पढ़ाई के लिए जाना जाता है।

इसी के साथ ही, घई का इंस्टीट्यूट मुक्ता आर्ट्स अब एनीमेशन की दुनिया में कदम रखने जा रहा है। इससे पहले उन्होंने अपने एक्टिंग स्कूल व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल कैंपस में तीन दिवसीय एनिमेशन फेस्टिवल ‘एनिमेलिया’ का आयोजन किया था, जिसमें कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य एनिमेशन इंडस्ट्री को नई ऊर्जा देना और भारतीय कहानियों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाना था, जो एक महत्वपूर्ण कदम था।

–आईएएनएस

एनएस/डीएससी


Related Articles

Latest News