Wednesday, February 25, 2026

मलेशिया-चीन विज्ञान व सृजन सहयोग की साझी जीत का भविष्य उज्ज्वल होगा : चंग लीखांग


बीजिंग, 29 जनवरी (आईएएनएस)। वर्तमान वर्ष चीन और मलेशिया के बीच राजनयिक संबंध की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ हैं।

मलेशियाई विज्ञान, तकनीक व सृजन मंत्री चंग लीखांग ने हाल ही में चिलोंगपो में चीनी मीडिया के साथ एक विशेष साक्षात्कार में बताया कि मलेशिया-चीन विज्ञान व सृजन सहयोग की साझी जीत का उज्ज्वल भविष्य होगा।

आशा है कि दोनों पक्ष राजनयिक संबंध की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के मौके का लाभ उठाते हुए विज्ञान, प्रौद्योगिकी व सृजन में संयुक्त अनुसंधान, तकनीकी हस्तांतरण और लोगों की आवाजाही मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल चीन ने मलेशिया में कई बुनियादी ढांचे निर्माण परियोजनाओं को बढ़ावा दिया, जिनमें मलेशिया के पूर्वी समुद्रीय तट का रेलवे शामिल है। इन परियोजनाओं के निर्माण से मलेशियाई जनता को बहुत सुविधाएं मिलीं और तकनीकी हस्तांतरण में सहयोग को मजबूती मिली और मलेशियाई उद्यमों को कई लाभ मिले।

इसके अलावा मलेशिया में चीनी उद्यमों के निवेश और कारखाने स्थापित करने से मलेशिया के हरित विकास को बढ़ावा मिला है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों पक्ष बेल्ट एंड रोड निर्माण के ढांचे में वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी सृजन व्यवसायों, खासकर टीके का विकास, एआई और हवाई उड्डयन का सहयोग मजबूत करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News