Wednesday, February 25, 2026

मेयर चुनाव विवाद के चंद दिन बाद चंडीगढ़ को मिला नया डीजीपी


चंडीगढ़, 9 फरवरी (आईएएनएस)। मेयर चुनाव विवाद को लेकर चंडीगढ़ के सुर्खियों में आने के कुछ दिन बाद शुक्रवार को शहर में नए पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति की गई।

प्रवीर रंजन की जगह 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी मधुप तिवारी को इस पद के लिए नामित किया गया है।

तिवारी वर्तमान में दिल्ली पुलिस में विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के रूप में कार्यरत हैं।

1993 बैच के निवर्तमान डीजीपी रंजन अगस्त 2021 में चंडीगढ़ पुलिस में शामिल हुए थे। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में तैनात किया गया है।

–आईएएनएस

एकेजे/


Related Articles

Latest News