BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिवर्तन संकल्प महारैली के बाद परिवर्तन की हवा परिवर्तन के प्रचंड वेग में बदल चुकी है। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन सुनिश्चित है। यह परिवर्तन इसलिए होना आवश्यक है क्योंकि प्रदेश की जनता का हर वर्ग कांग्रेस की सरकार से बुरी तरह त्रस्त है। घोटाला और माफिया की सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है।
