सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन परिणाम किए जारी, 87 प्रतिशत आवेदन का निस्तारण

[ad_1]

202606213834434

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं के वेरिफिकेशन ऑफ इश्यूज और री-इवैल्यूएशन के परिणाम जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने बताया कि परिणाम चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं।

सीबीएसई के अनुसार, अब तक प्राप्त कुल आवेदनों में से 87 प्रतिशत से अधिक का निस्तारण आज कर दिया गया है। शेष आवेदनों के परिणाम भी चरणों में जारी किए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद है। बोर्ड ने कहा कि सभी आवेदनों को एक मजबूत, पारदर्शी और सावधानीपूर्वक निगरानी वाली प्रणाली के तहत प्रोसेस किया गया है, ताकि परिणामों में निष्पक्षता और सटीकता सुनिश्चित की जा सके।

सीबीएसई ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों या अपुष्ट सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें। इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि सीबीएसई कार्यालय छात्रों को मार्गदर्शन और सहायता देने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

इस मामले को हो रही देरी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और सीबीएसई छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बाकी सीबीएसई के नतीजे भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। 17,00,000 छात्रों में से लगभग 15,50,000 छात्रों के नतीजे पहले ही जारी किए जा चुके हैं। पुनर्मूल्यांकन और पुनर्सत्यापन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का काम लगभग पूरा हो चुका है। सीबीएसई इन्हें जल्द ही प्रकाशित करेगा।

शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद सीबीएसई ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि 87 प्रतिशत से अधिक का निस्तारण आज कर दिया गया है और बचे हुए री-इवैल्यूएशन परिणाम जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे।

–आईएएनएस

एएमटी/वीसी

[ad_2]

Related Articles

Latest News