सीबीआई ने रिश्वतखोरी मामले में सीजीएसटी अधीक्षक और निरीक्षक को गिरफ्तार किया

[ad_1]

202605203795741

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को गिरिडीह के सीजीएसटी अधीक्षक और निरीक्षक को रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने उक्त आरोपियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर 20 मई को मामला दर्ज किया था। आरोप है कि आरोपी सीजीएसटी अधीक्षक और निरीक्षक ने शिकायतकर्ता से उसके इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) विसंगति को हल करने के लिए 90,000 रुपए की अनुचित रिश्वत की मांग की और रिश्वत की राशि का भुगतान न करने पर उसका जीएसटी नंबर ब्लॉक करने की धमकी दी।

सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी अधीक्षक और निरीक्षक को शिकायतकर्ता से आंशिक भुगतान के रूप में 50,000 रुपए की अनुचित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी लोक सेवकों के कार्यालय और आवासीय परिसरों में तलाशी ली गई। आरोपियों को धनबाद स्थित सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा। जांच जारी है।

इससे पहले 19 मई को सीबीआई ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के एक सहायक सतर्कता अधिकारी और एक एमटीएस को रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया।

सीबीआई ने डीडीए के पूर्व उप निदेशक की शिकायत के आधार पर दिल्ली विकास प्राधिकरण के आरोपी सहायक सतर्कता अधिकारी के खिलाफ 18 मई 2026 को मामला दर्ज किया। आरोप है कि आरोपी सहायक सतर्कता अधिकारी ने शिकायतकर्ता के खिलाफ सतर्कता मामले में शिकायतकर्ता के मूल विभाग को अनुकूल जवाब भेजने के लिए 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद, आरोपी ने 3,00,000 रुपए का अनुचित लाभ स्वीकार कर लिया।

सीबीआई ने 18 मई को जाल बिछाकर सहायक सतर्कता अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा। उस पर डीडीए के आरोपी एमटीएस के माध्यम से शिकायतकर्ता से रिश्वत की कुल राशि 3,00,000 रुपए में से आंशिक भुगतान के रूप में 50,000 रुपए की मांग और स्वीकार करने का आरोप है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

–आईएएनएस

एमएस/

[ad_2]

Related Articles

Latest News