Cauvery Water Dispute : कावेरी नदी का जल बंटवारे का मुद्दा एक बार फिर टूल पकड़ रहा है। तमिलनाडु और कर्नाटक के लोग लगभग पिछले 140 सालों से इस मुद्दे को लेकर आपस में टकराते नजर आए हैं। तमिलनाडु ने कर्नाटक से 10 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ने की मांग की लेकिन कर्नाटक सरकार ने इनकार कर दिया। मामले की जड़ यह है कि दोनों राज्यों में पानी की कमी की समस्या है।
